‘प्राण’ को ‘दादा साहब फाल्के’ पुरस्कार
हिंदी सिनेमा के ‘प्राण’ को 'दादा साहब फाल्के' पुरस्कार मिलने जा रहा है, प्राण ने अपने लंबे करियर में तकरीबन 350 से ज्यादा फिल्मों में काम किया, प्राण ने अपने फिल्मी करियर में कई तरह के रोल निभाए, और अपने अभिनय से लोगों का दिल जीता।
मनोज कुमार की फिल्म ‘उपकार’ और अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘जंजीर’ में उन्होंने अपने सशक्त अभिनय का लोहा मनवाया।
जॉनी मेरा नाम, बॉबी, उपकार, राम और श्याम, अमर अकबर एंथोनी, डॉन, शराबी और जंजीर जैसी फिल्मों में उनका अभिनय यादगार है।
प्राण को इससे पहले साल 2001 में ‘पद्मभूषण’ अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है, वो इस समय 93 साल के हैं, अब उन्हें ‘दादा साहब फाल्के’ पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है,
‘दादा साहेब फाल्के’ अवॉर्ड हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा अवॉर्ड है, इस दौरान सम्मानित किए जाने वाले सोने का कमल, एक शॉल और नकद राशी दी जाती है।

No comments:
Post a Comment