
Box Office पर बमन ईरानी और अरशद वारसी की जोड़ी एक बार फिर धमाल मचाने को तैयार है. ये दोनों सुभाष कपूर निर्देशित फिल्म ‘Jolly LLB’ में एक साथ नजर आएंगे. ये फिल्म 15 मार्च को रिलीज होगी. ‘Jolly LBB’ एक कॉमेडी फिल्म है. इस फिल्म में अमृता राव भी एक नए अंदाज़ में दिखेंगी. इससे पहले बमन और अरशद चार फिल्मों में एक साथ काम कर चुके हैं.